AM/NS इंडिया ने 1,100 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहाय की

हजीरा-सूरत : स्टील(इस्पात) के क्षेत्र में जानी-मानी आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS इंडिया) कंपनी सूरत के हजीरा संयंत्र के आसपास के गांवों में सैकड़ों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करके बड़े पैमाने पर महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन दे रही है।

कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों के भागरूप, AM/NS इंडिया ने हजीरा में वार्षिक 9 मिलियन टन इस्पात संयंत्र के नजदीकी हजीरा, राजगिरी, जूनागाम, दमका, मोरा और भटलाई गांवों में लोक विकास केन्द्र अथवा कौशल विकास केन्द्र स्थापित किए हैं।

इन गांवों में रहने वाली महिलाओं और लड़कियों को लोक विकास केन्द्रों में सिलाई और अन्य व्यावसायिक कोर्स जैसे कि कम्प्यूटर प्रशिक्षण, मेकअप, कढ़ाई और बेकिंग में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस पहल ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने एवं अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया है।

Lok Vikas Kendra Hazira

AM/NS इंडिया के अध्यक्ष(CSR) डॉ. विकास यादवेंदु ने कहा कि, यह पहल वाकई में एक बड़ी सफलता रही है। बीते एक साल में 1,100 से अधिक महिलाओं ने इसका लाभ लिया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने कई स्कूल छोड़ चुकी महिलाओं और लड़कियों को अपनी पसंद के व्यवसाय में अपने कौशल को विकसित करने और आर्थिक रूप से स्वतंत्र एवं सशक्त बनने का अवसर उपलब्ध कराया है।

इस पहल का उद्देश्य एक वर्ष में 5000 से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाना है। CSR कार्य सहयोगी, समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए हैं और AM/NS इंडिया की यह पहल वास्तव में CSR के मूलतत्व एवं उद्देश्य को सार्थक करती है। विभिन्न विकासात्मक पहल में स्थानीय समुदायों को प्रोत्साहन व समर्थन देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

इस पहल ने लाभार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। इनमें से कई अब अपने और अपने परिवार के लिए अतिरिक्त आय का योगदान कर रहे हैं।

लोक विकास केन्द्रों में लाभार्थियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के अलावा विवाह से पूर्व के मामले, दहेज, माइक्रो इंश्योरेन्स(सूक्ष्म बीमा), परिवार परामर्श केन्द्रों की भूमिका, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, सकारात्मक सोच, मानवाधिकार, शिक्षा और अन्य कई विषयों पर जागरूकता सत्र और संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाता हैं।

 

The post AM/NS इंडिया ने 1,100 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहाय की first appeared on Bharat Mirror.